फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश के चार राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों को मिलेगा अपना भवन, मिली मंजूरी

Mon, 22 Jul 2024 12:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

अपना भवन न होने से नवोदय विद्यालय उत्तरकाशी को राजकीय इंटर कालेज चिन्यालीसौंण के पुराने भवन में चलाया जा रहा, जबकि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय रुद्रप्रयाग मालतोली में समाज कल्याण विभाग के भवन में चल रहा है।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के चार राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों को अपना भवन मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, नवोदय विद्यालय उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के विद्यालय भवन निर्माण को मंजूरी मिल गई है। वहीं, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर के लिए सहमति बनी है।

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग वर्ष 2009-10 से संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन इन विद्यालयों के पास अपना भवन न होने से नवोदय विद्यालय उत्तरकाशी को राजकीय इंटर कालेज चिन्यालीसौंण के पुराने भवन में चलाया जा रहा, जबकि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय रुद्रप्रयाग मालतोली में समाज कल्याण विभाग के भवन में चल रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Red Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद, कर्णप्रयाग में फंसे वाहन

इसके अलावा ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर का अपना भवन न होने से ये विद्यालय भी दूसरे विभाग के भवनों में चल रहे हैं। शिक्षा निदेशक के मुताबिक, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के स्कूलों का निर्माण नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से किया जाएगा। उत्तरकाशी के लिए 41 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर की गई है, जबकि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय रुद्रप्रयाग का निर्माण भी करीब इतनी लागत से किया जाना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें