अन्य प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति:
सिमली-ग्वालदम हाईवे पर हरमनी के पास भूस्खलन के कारण छह घंटे तक आवाजाही ठप रही, जिसे बीआरओ ने सुचारु किया।
देवाल-थराली सड़क नंदकेशरी में 11 घंटे बंद रही।
नारायणबगड़, कर्णप्रयाग और मोरी ब्लॉक के अंतर्गत कई ग्रामीण सड़कें भी मलबा आने या धंसने से बंद हो गईं। कुछ सड़कों पर आवाजाही अभी भी बाधित है।
ये भी पढ़ें...Badrinath Highway: उमट्टा में भूस्खलन का बढ़ रहा दायरा, हाईवे के लिए बना खतरा, निरीक्षण करेगी टीम
कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग भी आईटीआई के पास पुश्ता टूटने से तीन दिनों के लिए बंद रहेगा, जिसके लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा रहा है।