फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बोल्डर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, मसूरी-दून रूट प्रभावित, कर्णप्रयाग-नेनीसैंण में भूस्खलन

Wed, 22 Jul 2026 12:00 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र्प्रयाग/मसूरी/कर्णप्रयाग

सार

उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश ने पहाड़ी क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अलग-अलग इलाकों में मलबा, बोल्डर और भूस्खलन के चलते आवाजाही प्रभावित हुई है। केदारघाटी से लेकर मसूरी और चमोली क्षेत्र तक सड़क व पैदल रास्तों पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारघाटी में मंगलवार रात हुई बारिश के बाद गौरीकुंड से लगभग एक किलोमीटर आगे छौड़ी के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर और पत्थर गिरने से मार्ग बाधित हो गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। प्रशासन की ओर से मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है।

विज्ञापन


मलबा और पेड़ गिरने से दो घंटे बंद रहा मसूरी-देहरादून मार्ग

लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और एक पेड़ गिरने से यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा।

सुबह करीब 6:30 बजे हुई घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा तथा गिरे पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।

पानीवाला बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा पहले से क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों की आवाजाही फिलहाल एक लेन से बारी-बारी कराई जा रही है। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में बार-बार मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह कीचड़ भी फैल गया है, जिससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि सुबह मलबा और पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया था। सूचना मिलते ही दो जेसीबी मशीनें भेजी गईं और मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि किलोमीटर-24 पर रात में बोल्डर और मलबा आने से मार्ग बंद हुआ था, जिसे भी जेसीबी की मदद से खोल दिया गया।

ये भी पढे़ं...Char Dham Yatra: 94 दिन की यात्रा, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 45 लाख पार; बद्रीनाथ पहुंचे सर्वाधिक

कर्णप्रयाग-नेनीसेण मोटर मार्ग भी बंद

बारिश के चलते कर्णप्रयाग-नेनीसेण मोटर मार्ग आईटीआई के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से लोगों को फिलहाल सिमली-डिम्मर मोटर मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें