फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: कल्याणपुर में वारदात, महिला को गोली मारने के बाद पूर्व होटल व्यवसायी ने की आत्महत्या

Wed, 22 Jul 2026 11:59 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)

सार

विकासनगर में किराए के कमरे में रही एक महिला को युवक ने गोली मार दी। आरोपी युवक ने फिर खुद को भी गोली मार दी। वारदार के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में बुधवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। चकराता निवासी एक पूर्व होटल व्यवसायी कमलेश (37) ने किराये के कमरे में रह रही उत्तरकाशी निवासी महिला संगीता (35) को तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद की कनपटी पर भी गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। घटना में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संगीता का धूलकोट स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सीओ विवेक कुटियाल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे चकराता क्षेत्र के हयो गांव निवासी पूर्व होटल व्यवसायी कमलेश, कल्याणपुर स्थित किराये के मकान में पहुंचा। यहां उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के भूटाणु गांव निवासी संगीता किराये पर रहती है। कमरे में दाखिल होने के बाद कमलेश ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद दोनों के बीच तेज कहासुनी और विवाद होने लगा। इसी दौरान कमलेश ने तमंचे से पहले संगीता की कनपटी पर गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में दोनों खून से लथपथ अचेत पड़े मिले। कमलेश दम तोड़ चुका था, जबकि संगीता की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल भिजवाया।
 

ये भी पढे़ं...Haridwar: कपड़े बदल रही महिलाओं को झांक रहा था मनचला, भीड़ ने पीटा, जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी भाग गया

मकान मालकिन ने सुना शोर, फिर चलीं दो गोलियां

विज्ञापन

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि वारदात के वक्त संगीता की 14 वर्षीय बेटी और नौ वर्षीय बेटा स्कूल गए हुए थे। सामने वाले मकान की छत पर कपड़े सुखा रही मकान मालकिन ने कमरे से झगड़े का शोर सुना तो उसने तुरंत संगीता को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद मकान मालकिन ने नीचे रहने वाली एक अन्य किरायेदार से कमरे में जाकर देखने को कहा, लेकिन वह अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। इसी बीच सुबह करीब 10:10 बजे कमरे के भीतर से एक के बाद एक दो गोलियां चलने की तेज आवाजें आईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
पति डाक विभाग में है कार्यरत

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घायल महिला संगीता का पति प्रीतम नेगी मोरी क्षेत्र में डाक विभाग में कार्यरत है। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का एक तमंचा कब्जे में ले लिया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। महिला के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें