हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। कोरोना के चलते हर साल होने वाला यह कार्यक्रम इस बार रद्द कर दिया गया है। इस दिन केवल मुख्यमंत्री गांधी में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डीके कौशिक ने कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष गांधी पार्क में आयोजित होने वाले शौर्य दिवस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। शहीद स्मारक पर केवल मुख्यमंत्री की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। अन्य कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए हुई प्रार्थना
सनातन धर्म मंदिर प्रेम नगर में कोरोना महामारी से मुक्ति हेतु हनुमानजी की विशेष पूजा अर्चना की गई। पुजारी कृष्ण प्रसाद पुजारी राजू उपाध्याय ने विशेष पूजन किया। अंत में मंगल आरती में कोरोना महामारी से मुक्ति हेतु प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रधान सुभाष माकिन, अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, बॉबी भाटिया, सुभाष चावला, कांता चावला, अनीता मल्होत्रा, संगीता भाटिया, फकीरचंद, कपिल भाटिया, रिंकू भाटिया मौजूद रहे।