फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रो. सुरेखा डंगवाल बनीं दून विश्वविद्यालय की नई कुलपति, चार साल रही चुकीं हिल्ट्रान की अध्यक्ष

Sun, 17 Jan 2021 10:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य की ओर से जारी किया गया आदेश 
विज्ञापन
प्रो. सुरेखा डंगवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल की अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष सुरेखा डंगवाल को दून विश्वविद्यालय की कुलपति बनाया गया है। कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


कुलाधिपति की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सुरेखा डंगवाल को आगामी तीन वर्ष या अधिवर्षता आयु पूरी होने तक जो भी पहले हो उस अवधि के लिए उन्हें दून विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्ति किया गया है।  

हिल्ट्रान की अध्यक्ष रही हैं खुलेखा 
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विवि की प्रो. सुरेखा डंगवाल के दून विवि की कुलपति नियुक्त होने पर विवि परिवार और क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता जताई है। वह अविभाजित उत्तर प्रदेश में चार साल तक उत्तर प्रदेश हिल इलेक्ट्रानिक्स कॉरपोरेशन (हिल्ट्रान) की अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जाधारी) रह चुकीं हैं। 
विज्ञापन


गढ़वाल विवि की प्रो. डंगवाल को विवि में 33 साल का शिक्षण अनुभव है। प्रो. डंगवाल को दक्षिण एशिया में महिला विमर्श, अप्रवासी साहित्य एवं साहित्य समालोचना में विशेषज्ञता हासिल है। 

कुशल वक्ता के तौर पर जानी जाने वाली प्रो. डंगवाल गढ़वाल विवि में अधिष्ठाता छात्र कल्याण (केंद्रीय विवि की प्रथम महिला डीएसडब्लू) की जिम्मेदारी संभाल चुकीं हैं। जनवरी 2017 से वह विवि में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष हैं। वह साउथ एशियन लिटररी एसोसिएशन पिट्सबर्ग यूएसए की आजीवन सदस्य भी हैं। 

प्रो. सुरेखा डंगवाल अध्यापन और शोध अनुभव के साथ ही विभिन्न सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी हैं। उनके लिखे 55 से अधिक शोध पत्र विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। 

विवि शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष व भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. एमएस नेगी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एमएम सेमवाल, प्रो. मृदुला जुगरान, प्रो. एनएस पंवार, प्रो. डीएस नेगी, प्रो. इंदू खंडूड़ी, प्रो. बीपी नैथानी, प्रो. राजेंद्र राणा, विवि कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी व महासचिव रविंद्र सिलवाल, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली और राकेश ध्यानी आदि ने बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें