फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Bjp: कांग्रेस को झटका, समर्थकों के साथ पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत ने फिर थामा भाजपा का दामन

Sun, 28 Jan 2024 06:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Uttarakhand Politics News: साल 2003 में दुगड्डा के ब्लॉक प्रमुख बने शैलेन्द्र रावत भाजपा के टिकट पर 2007 में कोटद्वार से विधायक चुने गये थे। तब कांग्रेस के बड़े नेता माने जाने वाले सुरेन्द्र सिंह नेगी को उन्होंने शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत ने फिर थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत रविवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। शैलेंद्र के अलावा केदारनाथ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके कुलदीप ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पीएम मोदी के विजन में देश और मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में राज्य विकास की नई गाथाएं लिख रहा है। दुनिया में भारत की साख है। 2025 तक प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य और 2047 तक देश को विकसित देश बनाने के मिशन में सभी लोगों को पूरा सहयोग करना है।

आज देश का राजनीतिक माहौल भाजपामय है, जिसे ऐतिहासिक जीत में तब्दील कर हमें विकास पुरुष मोदी के हाथों को मजबूत करना है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, आज पार्टी में शामिल होने वालों का सैलाब बताता है कि राज्य की पांचों सीट दोगुने मतों से जीतने के साथ इस बार हम 400 का आंकड़ा पार करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा, यही समय सही समय है, जब आप दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा परिवारवाद की नही, परिवार भाव से चलने वाली पार्टी है।

सीएम धामी का अनोखा अंदाज: पहले भव्य रोड शो, फिर ताजा की बचपन की यादें, महिलाओं संग बनाया लड्डू का महाप्रसाद

विज्ञापन

इन्होंने ली पार्टी की सदस्यता
कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत के साथ प्रेम रावत, नरेंद्र गुसाई, डॉ. महावीर, ओमप्रकाश, गंभीर सिंह नेगी, सागर बडोला, सुभाष ममगाई, कमल थापा, अंकुर भंडारी, बृजमोहन, प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा राजकुमार के नेतृत्व में पुरोला से बलदेव असवाल, प्रदीप रावत, प्रताप रावत, सुरेश राणा, राजेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र, वीरेंद्र कंडवाल, अनिल पवार, मनमोहन, जगमोहन, दशरथ पवार, भूपेंद्र रावत, मंत्री प्रसाद नौटियाल, प्रीतम सिंह पवार, राकेश कुमार, हुकुम सिंह सहित 107 कई पार्टियों के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने सदस्यता ली।

ये भी हुए भाजपा में शामिल
देवप्रयाग पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल, प्रमुख जयपाल पंवार, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी, राजेंद्र कंडारी, देवप्रयाग से जयपाल पवार, प्रताप रावत, रिंकू बिष्ट, रंजन रतूड़ी, हवलदार सिंह पोखरियाल, राम सिंह, विनोद रावत, जयवीर राणा, सोहन सिंह भंडारी, सुनील, राजेश पयाल, धनंजय ज्याडा, रघुवर सिंह रावत, पुरुषोत्तम डंगवाल, सूबेदार विक्रम सिंह राणा, गुलाब सिंह नेगी, चंद्रकांत रावत सहित कई अन्य भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें