फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा की 'वॉशिंग मशीन' में... करन माहरा ने कसा तंज, पार्टी छोड़ने वालों को बताया धोखेबाज

Mon, 18 Mar 2024 02:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Politics News: करन माहरा ने तंज कसा कि 'बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सब धुल-धुल कर पवित्र होने की कोशिश कर रहे हैं'। सबके निजी स्वार्थ हैं, इसलिए वह जा रहे हैं।  
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बदरीनाथ से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने मौका परस्त करार दिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेता भाजपा में गए हैं, लेकिन राजेंद्र भंडारी जैसा मौका परस्ती का उदाहरण कोई और दे नहीं सकता है।

विज्ञापन


उनकी पत्नी पर भाजपा ने कई आरोप लगाए थे। उन पर विजिलेंस जांच भी चल रही है। उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए ऐसा किया है। उनके ऊपर कई तरह के दबाव थे, हो सकता है वह इसलिए ही पार्टी से गए हों।

विज्ञापन

भाजपा के मिशन लोटस में इसके कई उदाहरण हैं। अन्य जगहों पर भी ऐसे कई नेता थे जिन पर कई मुकदमे थे बाद में वह बीजेपी में चले गए। उन्होंने तंज कसा कि 'बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सब धुल-धुल कर पवित्र होने की कोशिश कर रहे हैं। 

सबके निजी स्वार्थ हैं, इसलिए वह जा रहे हैं। लेकिन अब जनता इसका जवाब देगी। ये बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा है जो सबके सामने जाहिर हुआ है। अब जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी तो दोबारा इन मामलों को खोला जाएगा। जिन्होंने भी राज्य के साथ धोखा किया है, अनियमित्ताएं की हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें