उत्तराखंड में महज 35 हजार रुपए के लिए खाकी का ईमान डोल गया। पढ़ें, चौंकाने वाला खुलासा...
रुड़की में सिविल लाइंस पुलिस द्वारा बीते गुरुवार को गिरफ्तार किए गए दो मुंह वाले दुर्लभ सांप की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य करीब डेढ़ माह पहले भी गंगनहर पुलिस ने पकड़ा था।
उस समय खाकी का ईमान डगमगा गया था। 35 हजार रुपए लेकर एक दारोगा और चार सिपाहियों ने उन्हें छोड़ दिया था। मामले से पर्दा तब उठा जब सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और पूछताछ की।
एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। पुष्टि होने पर एक दारोगा और चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
वन्य जीव तस्करों के गिरोह के पास से 17.5 लाख रुपए भी बरामद हुए थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरोह के तीन सदस्यों को जेल भेज दिया था। जबकि कुछ अन्य सदस्यों की जांच की जा रही है।