फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेले में यूपी की तरह दरियादिली नहीं दिखाएगी उत्तराखंड पुलिस

Thu, 06 Jul 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेले पर भले ही यूपी पुलिस ने श्रद्घालुओं के लिए कुछ दरियादिली दिखाई हो। लेकिन उत्तराखंड पुलिस इससे बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखती। 
विज्ञापन


यहां बात कांवड़ यात्रा के दौरान साउंड सिस्टम की हो रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि कांवड़ मेले के दौरान साउंड सिस्टम पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू रहेगा। बकायदा पुलिस एक्ट की धारा के तहत उल्लंघन होने पर डीजे सीज की चेतावनी दी गई है। डाक कांवड़ ही नहीं बल्कि पैदल कांवड़ के दौरान भी यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

ये कहना है हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का

kanwar
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि लाउडस्पीकर, एम्पलीफायर, डीजे और साउण्उ सिस्टम पर प्रतिबंध लगाया गया है। बताया कि केवल चौपहिया वाहन के अंदर प्रयुक्त होने वाले स्पीकर ही बज सकेंगे इसके अलावा अलग से यदि कोई ध्वनि विस्तारित यंत्र का इस्तेमाल करता है तो कार्रवाई होना तय है।

बताया कि प्रदेश के पुलिस एक्ट  2007 की धारा 51(2) में इसका साफ उल्लेख किया गया है।  यदि कोई फिर भी उल्लंघन करता है तो पुलिस सीज करने की कार्रवाई करेगी। बताया कि इस बारे में सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे सख्ती से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें