फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत

Thu, 06 Jul 2017 07:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन
pregnant woman dead
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में ताला लगा देख गर्भवती के घरवालों ने प्राइवेट अस्पताल में ही प्रसव कराने की सोची। लेकिन वहां गर्भवती ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, खानपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरी कलां निवासी एक युवक की 26 वर्षीय पत्नि को आठ माह का गर्भ था। बुधवार की शाम को गर्भवती महिला की शाम के समय अचानक तबीयत खराब हो गई थी। महिला के परिजन उसे लेकर खानपुर सीएचसी पहुंचे, लेकिन सीएचसी में ताला लटका देख परिजन महिला को लेकर वापस जाने लगे।

लेकिन इसी दौरान महिला की तबीयत और ज्यादा खराब होने के चलते परिजन उसे लेकर खानपुर के एक निजी क्लीनिक  पहुंचे। बताया जाता है कि क्लीनिक पर मौजूद महिला चिकित्सक ने गर्भवती महिला का हीमोग्लोबीन की जांच कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती पर कई इंजेक्‍शन लगा दिए

demo pic
जिसमे गर्भवती महिला मे हीमोग्लोबीन की कमी पाई गई थी। महिला के परिजनों ने महिला चिकित्सक से इलाज शुरू करने की बात कही। बताया जाता है कि महिला चिकित्सक ने गर्भवती महिला को ग्लूकोज की बोतल चढ़ानी शुरू की थी। उसमें कई अन्य इंजेक्शन डाल दिये थे।

इसी दौरान गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ती चली गई। बताया जाता है कि क्लीनिक के चिकित्सकों ने महिला की बिगड़ती हालत देखकर उसका इलाज करने से हाथ खड़े कर दिये थे। गर्भवती महिला के परिजन आनन फानन में उसे लेकर लक्सर के लिए जाने लगे। प्रहलादपुर के पास पहुंचने पर गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया।

निजी क्लीनिक के चिकित्सक का कहना है कि हमने गर्भवती महिला को समय रहते हरिद्वार के लिय रेफर कर दिया था। परिजन मामले मे कोई कार्रवाई ना करने की बात कहते हुये गर्भवती महिला के शव को अपने साथ ले गये और गांव मे दोपहर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें