फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसैट पैटर्न पर होगा PCS 2012 एग्जाम

Thu, 04 Sep 2014 10:40 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सिविल सेवा परीक्षा 2012 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अंतिम तिथि 27 सितंबर
बुधवार देर शाम जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 27 विभागों में 237 रिक्तियों के लिए 24 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। बैंक में एग्जाम फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर तय की गई है।

उत्तराखंड बनने के बाद राज्य लोकसेवा आयोग केवल चार परीक्षाएं ही आयोजित कर पाया है। अब पांचवीं परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। लोकसेवा आयोग पहली बार सीसैट पैटर्न पर परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है।
विज्ञापन


यहां से लें विस्तृत जानकारी
इसके लिए 21 से 42 वर्ष की आयु तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 27 विभागों की कुल 237 सीटों में से तीन सीटें विकलांग श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी और फ्रीडम फाइटर श्रेणी के आवेदकों के लिए 150 रुपए और एसएसी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 60 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के लिए www.ukpsc.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18001804143 पर फोन कर विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है। प्रदेश में 13 जिलों के 19 केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें