फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पंचायती राज विभाग ने जारी की तिथियां, 27 को होगा प्रधानों का शपथ ग्रहण, पहली बैठक 28 अगस्त को

Fri, 22 Aug 2025 08:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय सारिणी के हिसाब से शपथ ग्रहण और पहली बैठक कराएं।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में ग्राम प्रधान, सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण 27 अगस्त से एक सितंबर के बीच होंगे। सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार ने तिथियां जारी कर दीं हैं।

विज्ञापन


सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय सारिणी के हिसाब से शपथ ग्रहण और पहली बैठक कराएं। सदस्य ग्राम पंचायत और प्रधान ग्राम पंचायत का शपथ ग्रहण 27 अगस्त को होगा और पहली बैठक 28 अगस्त को होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण 29 अगस्त को होगा और पहली बैठक 30 अगस्त को होगी।

Haridwar: टोल प्लाजा पर किसानों का 'हल्ला बोल', समर्थन में राकेश टिकैत भी पहुंचे, महापंचायत का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य जिला पंचायत, उपाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण एक सितंबर को व पहली बैठक दो सितंबर को होगी। हाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ये सभी चुनकर आए हैं। सचिव पंचायती राज के मुताबिक, निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से शपथ ग्रहण व बैठक करानी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें