फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पैर फिसलने से उफनते गदेरे में बही मवेशी चुगाने गई युवती, दूसरे दिन बरामद हुआ शव

Fri, 22 Aug 2025 07:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

युवती मवेशियों को लेकर घर के पास के जंगल में चुगाने के लिए गई थी। इसी बीच बारिश के चलते घिंघराण गदेरा पूरे उफान में चल रहा था। घर लौटने के दौरान युवती का पैर फिल गया और वह उफनते गदेरे में जा गिरी।
विज्ञापन
- फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड थलीसैंण में भारी बारिश के दौरान एक युवती की उफनते गदेरे की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है युवती मवेशी चुगाने घर के पास ही जंगल में गई थी। परिजनों व ग्रामीणों के खोजबीन करने के बाद युवती का शव दूसरे दिन शुक्रवार को गदेरे में मिला।

विज्ञापन


पूर्व सांसद प्रतिनिधि व स्थानीय जगदीश प्रसाद ममगाईं ने बताया कि बीते थलीसैंण में बीते गुरुवार शाम भारी बारिश हुई। थाना क्षेत्र के रणगांव निवासी मीना (18) पुत्री दान सिंह अपने मवेशियों को लेकर घर के पास के जंगल में चुगाने के लिए गई थी। इसी बीच बारिश के चलते घिंघराण गदेरा पूरे उफान में चल रहा था। घर लौटने के दौरान युवती का पैर फिल गया और वह उफनते गदेरे में जा गिरी।

Rishikesh: युवक के आत्महत्या मामले में प्रदर्शन, पिता ने लगाए आरोप-हिमांशु को भाई जैसा मानता था जितेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 15 से 20 मिनट बाद युवती के पिता दान सिंह ने बेटी की खोजबीन शुरू की। परिजनों और ग्रामीणों ने आधी रात तक युवति की खोजबीन जारी रखी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजनों ने फिर से खोजबीन शुरू की तो युवति का शव घिंघराण गदेरे से करीब आधा किमी दूर मैतुली गदेरे में बरामद हुआ। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस ने शव को पीएम के लिए सीएचसी थलीसैंण पहुंचाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें