फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 1531 संवेदनशील और 533 अतिसंवेदनशील बूथों होगा प्रथम चरण का मतदान

Tue, 22 Jul 2025 11:58 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

डीजीपी ने सोमवार को पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिला पुलिस प्रभारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
डीजीपी दीपम सेठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में प्रथम चरण में कुल 4679 मतदान केंद्रों के तहत 5823 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 1521 संवदेशनशील और 533 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। मतदान की सुरक्षा में 18 हजार से अधिक पुलिस और अन्य बलों के जवानों को तैनात किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को डीजीपी दीपम सेठ ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद दी। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षित मतदान कराने के निर्देश दिए। बरसात के सीजन में एसडीआरएाफ को भी विशेष चौकसी बरतने के निर्देश डीजीपी ने दिए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी ने सोमवार को पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिला पुलिस प्रभारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में हरिद्वार और आसपास में तैनात की गई पुलिस फोर्स को चुनाव ड्यूटी के लिए तैयार किया जाए। उन्हें बताए गए ड्यूटी स्थल पर समय पर रिपोर्ट करने के लिए कहा जाए। उन्होंने आदर्शन आचार संहिता का पालन में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई को कहा। साथ ही कहा कि जहां से चुनाव बहिष्कार की सूचना आ रही है वहां इसके त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।

Uttarakhand Panchayat Election: प्रचार का शोर थमा, 497 पोलिंग पार्टियां रवाना, 24 को मतदान
विज्ञापन


सोशल मीडिया की निगरानी करते हुए भ्रामक संदेशों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का समय से निरीक्षण किया जाए। अतिसंवेदशनील बूथों का निरीक्षण खुद जिला पुलिस प्रभारी को करने के लिए डीजीपी ने कहा। उन्होंने हर छोटी-छोटी घटनाओं और सूचनाओं का संज्ञान लेकर उन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पुलिस प्रभारियों ने जिलों में हुई अब तक की कार्रवाई की जानकारी भी दी। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नोडल अफसर आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे, आईजी इंटेलीजेंस करन सिंह नगन्याल, आईजी एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी, आईजी कार्मिक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

21 हजार लीटर से अधिक शराब पकड़ी
डीजीपी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आचार संहिता लागू होने से अब तक पुलिस ने 21 हजार लीटर शराब पकड़ी है। इसके अलावा 145 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े गए। इनकी अनुमानित कीमत 13.70 करोड़ रुपये है। 2778 मामलों में कुल 20,288 व्यक्तियों का चालान किया गया जिनमें से 7,682 व्यक्तियों को मुचलका पाबंद किया गया है।

ये है मतदान की व्यवस्था
मतदान केन्द्र – 4679
मतदेय स्थल – 5823
संवेदनशील मतदान केन्द्र – 1521
अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र – 533
जोन-127
सेक्टर- 563
पुलिस बल- 8000
होमगार्ड्स-3420
पीआरडी-2376
वनकर्मी-1512
पीएसी-22 कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें