जिला वोट प्रतिशत
अल्मोड़ा -62.69
उधमसिंह नगर - 86.30
चंपावत - 72.69
नैनीताल -77.63
पिथौरागढ़ - 67.08
बागेश्वर -63.74
उत्तरकाशी - 73.18
चमोली -70.00
टिहरी गढ़वाल -53.99
देहरादून -74.45
पौड़ी गढ़वाल -66.96
रुद्रप्रयाग - 72.71 फीसदी
भीमताल में मतदान अधिकारी कैलाश आर्य पर ड्यूटी से गायब रहने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर यह कार्यवाही की गई है।
वहीं, अल्मोड़ा के ताकुला ब्लॉक के पोलिंग स्टेशन पर फायरिंग करने के आरोपी पुलिस कर्मी को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक के धामस जिला पंचायत के सैनार बूथ में वोटिंग के दौरान गड़बड़ी मिली। इस सीट पर सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थो, लेकिन बैलेट पेपर पर सिर्फ चार चुनाव चिन्ह अंकित थे। मामले का खुलासा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के एजेंटों के माध्यम से सामने आया। वहीं, मसूरी के पास चामासारी गांव से पंचायत चुनाव से वापस लौटते वक्त एक बस 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बची। बस में कुल आठ सवारियां थीं।