फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी के दौरान फायर करने पर कांस्टेबल निलंबित, शराब के नशे में गोली चलाने की चर्चा

Sun, 06 Oct 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा

सार

  • सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद एसएसपी ने जवान को किया निलंबित।
  • पूछताछ में जवान ने रास्ते में तेंदुआ मिलने पर गोली चलाने की बात कही।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ताकुला चौकी में तैनात पुलिस के जवान प्रयागवती प्रसाद ने शुक्रवार को ब्रीफिंग के लिए सोमेश्वर जाते वक्त रास्ते में रनमन के पास रायफल से गोली चला दी। बताया जा रहा है कि जवान उस वक्त नशे में था।

विज्ञापन


गोली चलाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जवान को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ताकुला चौकी में तैनात जवान प्रयागवती प्रसाद की ड्यूटी ताकुला ब्लॉक के मालौज मतदान केंद्र में लगी थी।

शुक्रवार सुबह वह ब्रीफिंग के लिए बाइक लेकर ताकुला से सोमेश्वर की तरफ जा रहा था। उसके पास रायफल भी थी। बताया गया है कि इस बीच रनमन के पास उसने एक स्थान पर रायफल से हवाई फायर किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसी व्यक्ति ने उसे फायर करते देख लिया। शनिवार सुबह तक यह मामला काफी चर्चा में आ गया और यह वाकया सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। कहा जा रहा है कि जवान ने नशे में फायर किया।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जवान को निलंबित कर दिया। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि पूछताछ में जवान ने रास्ते में तेंदुआ मिलने पर गोली चलाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल राम आर्या को सौंप दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें