जखवाड़ी तल्ली में 284 मतदाता पंजीकृत
दूसरी तरफ ऊखीमठ ब्लॉक में सबसे ज्यादा मतदाता ग्राम पंचायत परकंडी में 1442, मक्कू में 1251, त्रियुगीनारायण में 1118, लमगौंडी में 1051 और देवलीभणिग्राम में 1039 पंजीकृत हैं। वहीं, सबसे कम मतदाताओं में ग्राम पंचायत तोषी में 145, स्यांसू में 205, चौमासी में 215, शेरसी में 227 और गौंडार में 236 पंजीकृत हैं। जखोली ब्लॉक में सबसे ज्यादा मतदाता वाली ग्राम पंचायत जवाड़ी में 1889, बुढ़ना में 1790, त्यूंखर में 1538, पौंठी में 1448 व घेंघड़ में 1379 हैं। जबकि सबसे कम मतदाता वाली ग्राम पंचायतों में डांगी में 253, धनकुराली में 261, मथ्यागांव 274 और जखवाड़ी तल्ली में 284 मतदाता पंजीकृत हैं।
अगस्त्यमुनि ब्लॉक में सबसे अधिक वोटर वाली ग्राम पंचायतों में सिल्लाब्राह्मणगांव में 1647, कंडारा में 1633, रतूड़ा में 1502, जलई-सुरसाल 1432 व क्यूड़ी में 1309 मतदाता हैं। वहीं, सबसे कम वोटर वाली ग्राम पंचायतों में ओरिंग में 210, पुनाड़ में 246, बंगोली सिली में 248, चामक में 249 और जैंटा में 283 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
ये भी पढ़ें...Rudraprayag: गुलदार का खौफ...जखोली किरोड़ा में समूह में स्कूल से घर भेजे जा रहे बच्चे, क्यूआरटी टीम की तैनाती
इधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य विकास अधिकरी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अधिकाधिक मतदाता अपने पोलिंग बूथों पर वोट देने पहुंचे, के लिए उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।