इसके अलावा उसे पैसों की जरूरत नहीं थी फिर भी वे उसे ऑनलाइन पैसे भेज देते थे। बताते थे कि यह तो अभी केवल शुरुआत है अगर वह उनके धर्म में आ गई तो पैसों की बरसात होगी।
Dehradun: धर्मांतरण को लेकर छांगुर गिरोह के पांच लोगों पर मुकदमा, युवती भी शामिल, ऑनलाइन चला रहे थे रैकेट
इसी तरह से उसका ब्रेनवॉश किया जा रहा था। गोवा की रहने वाली श्वेता ने भी मुस्लिम धर्म अपना लिया है। वह भी उससे इंस्टाग्राम पर बातें करती थी। श्वेता अपने पूर्व धर्म की बहुत बुराइयां करती थी और उसे मुस्लिम बनने को कहती थी। उसका काफी समय से किसी भी काम में मन नहीं लग रहा था।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रानीपोखरी की इस युवती को कितने रुपये अब तक दिए गए हैं इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों ने कई बार युवती से मिलने का प्रयास भी किया लेकिन वह मिल नहीं सके थे। केवल ऑनलाइन ही यह सब चल रहा था।