फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जिला एक महोत्सव: मुख्य सचिव के निर्देश, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए कार्ययोजना बनाएं

Tue, 25 Aug 2026 08:58 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्य सचिव ने मेलों और उत्सवों को स्थायी पहचान दिलाने एवं निर्यात संवर्धन के लिए एक समिति गठित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए जिलाधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सचिवालय में मुख्य सचिव ने एक जिला एक महोत्सव योजना और स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा, सभी जिलाधिकारी अपने स्थानीय उत्पादों, संस्कृति और मेलों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं।

मुख्य सचिव ने मेलों और उत्सवों को स्थायी पहचान दिलाने एवं निर्यात संवर्धन के लिए एक समिति गठित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, प्रत्येक जनपद अपने किसी एक विशिष्ट पर्व या मेले को एक जिला एक महोत्सव के रूप में विकसित करे। इसके लिए प्रत्येक जिले का वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडर तैयार किया जाए।
विज्ञापन


मिठाई फैक्टरी का ऐसा हाल: जंग लगे गंदे कनस्तरों में मिले रसगुल्ले, कई में मिली  मरी हुई मधुमक्खियां और मक्खियां

उन्होंने स्थानीय हितधारकों, प्रवासी और गैर-निवासी उत्तराखंडियों को ऐसे आयोजनों से जोड़ने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने चमोली के रम्माण फेस्टिवल और उत्तरकाशी के बटर फेस्टिवल जैसे विशिष्ट आयोजनों को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने पौड़ी, चमोली के शरदोत्सव, हरिद्वार महोत्सव, नैनीताल विंटर कार्निवल और मसूरी विंटर कार्निवल को अधिक व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चंपावत में होने वाले इंटरनेशनल एंगलिंग मीट को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और उत्तरायणी मेले में साहसिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी कहा। बैठक में जनपदवार निर्यात की संभावनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने प्रत्येक जनपद के लिए बेसलाइन डेटा तैयार कर निर्यात संवर्धन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। जीआई टैग प्राप्त उत्पादों का अधिकतम उपयोग करने एवं प्रत्येक जनपद के उत्पादों की विशिष्ट पहचान विकसित करने पर जोर दिया। बैठक में निर्यात संवर्धन के लिए प्रमुख सचिव नियोजन की अध्यक्षता में एक स्थायी समिति गठित करने के निर्देश दिए गए।

इस समिति में सचिव उद्योग, सचिव वन और सचिव आयुष सहित अन्य हितधारकों को शामिल किया जाएगा। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से विभिन्न जनपदों के सफल प्रयोगों और अनुभवों को आपस में साझा करने को कहा। इसका उद्देश्य एक जनपद की अच्छी पहल को दूसरे जनपद में भी लागू करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें