फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चरणबद्ध ढंग से हटेंगे पुराने डीजल वाहन, निगरानी व लागू करने के लिए बनेंगी दो कमेटियां

Thu, 14 Mar 2024 10:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

इस समिति में वित्त, शहरी विकास, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, न्याय, परिवहन, लोनिवि व अन्य विभागों के सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी समेत राज्य के तकरीबन सभी प्रमुख शहरों की सड़कों से जहरीला धुआं उगलने वाले सभी पुराने डीजल वाहन चरणबद्ध ढंग से हटा दिए जाएंगे। इनको हटाने के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल में मंजूर स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति के तहत योजना का लागू करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च अधिकार प्राप्त समिति का गठन होगा।

विज्ञापन


इस समिति में वित्त, शहरी विकास, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, न्याय, परिवहन, लोनिवि व अन्य विभागों के सदस्य शामिल होंगे। यह समिति दो कार्य करेगी। पहला लागू की जा रही योजना की प्रगति और प्रभाव को जानने के लिए निगरानी रखेगी।

Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला, वन पंचायतों में विभाग का सीधा दखल होगा समाप्त, वित्तीय प्रबंधन के मिले अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा यह योजना अगले चरण में किन-किन शहरों में लागू हो सकती है, इस पर निर्णय लेगी। नीति के तहत दूसरी कमेटी सचिव परिवहन की अध्यक्षता में होगी। यह कार्यकारी समिति देखेगी कि नीति के योजना को कैसे लागू किया जाना है। नीति को लागू करने में आ रही कठिनाइयों के समाधान भी यह समिति सुझाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें