फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की नंबर एक बैडमिंटन जोड़ी टूटी

Wed, 02 Oct 2013 10:57 AM IST
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की हिमांशी रावत और उन्नति बिष्ट की नंबर एक बैडमिंटन जोड़ी तीन साल साथ खेलने के बाद टूट गई। बीते अगस्त माह में सब जूनियर ऑल इंडिया रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट दुर्गापुर में नंबर एक का खिताब जीतकर लौटी जोड़ी (हिमांशी-उन्नति) अब गुवाहाटी में होने वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट में अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ खेलती नजर आएगी। गुवाहाटी में 14 से 20 अक्तूबर तक ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन होना है।
विज्ञापन


किसकी जोड़ी किसके साथ
-अंडर-13 की टॉप-3 में शामिल हिमांशी रावत इस ग्रुप में गोपीचंद एकेडमी की ए अक्षिता के साथ खेलेंगी। जबकि अंडर-15 वर्ग में उनकी जोड़ीदार आसाम की डाइला बरवा होंगी। वहीं, उन्नति बिष्ट की जोड़ीदार राजस्थान की योशिता माथुर होंगी।

तो उन्नति के चले जाने से टूटी जोड़ी
-जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में बहुउद्देश्यीय क्रीडा हाल में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली हिमांशी और उन्नति की जोड़ी करीब तीन साल पहले बनी थी। मगर पौड़ी में (सितंबर 2013) को हुई राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के बाद अचानक उन्नति बिना अपने कोच को जानकारी दिए अल्मोड़ा स्टेडियम जाकर प्रैक्टिस करने लगी। उन्नति के चले जाने से जोड़ी भी टूट गई।
विज्ञापन


राज्य की नंबर एक जोड़ी टूटने पर मैं हैरान हूं। राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के बाद अचानक उन्नति के अल्मोड़ा आने पर भी अचरज हुआ और अब जोड़ी टूटने की खबर पता लगी है।
- बीएस मनकोटी, सचिव उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन

टूर्नामेंट में दम दिखाएंगे उत्तराखंड के 16 खिलाड़ी
गुवाहाटी में 14 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट में उत्तराखंड के 16 खिलाड़ी दम दिखाएंगे। टूर्नामेंट में हिमांशी रावत और ए अक्षिता की जोड़ी को अंडर-13 के युगल वर्ग में पहली वरीयता दी गई है। टूर्नामेंट में अंडर-13 और 15 वर्ग में बालक-बालिका के सिंगल और युगल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें