फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार चलाने पर आपत्ति जताई तो एनएसयूआई सचिव से रईसजादों ने की मारपीट, आईसीयू में भर्ती

Mon, 07 Feb 2022 05:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

लग्जरी कार की रफ्तार इतनी तेज थी, कि एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव इससे टकराने से बाल-बाल बच गए। रईसजादों ने उन्हें इतनी बुरी तरह से पीटा कि उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार कार चलाने पर आपत्ति जताई तो कुछ रईसजादे एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव पर टूट पड़े। लग्जरी कार इतनी तेज थी कि सचिव इससे टकराने से बाल-बाल बच गए। रईसजादों ने उन्हें इतनी बुरी तरह से पीटा कि  उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने धारा चौकी का घेराव किया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया गया कि, शनिवार रात कांग्रेस भवन के बाहर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अजय रावत पैदल रोड पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार मर्सिडीज कार से टकराने से बाल बाल बच गए।

जान बचाने के लिए तो हमलावरों ने पीछा करके उन्हें जमकर पीटा
अजय रावत ने इस बात पर आपत्ति जताई तो कार सवारों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाने के लिए अजय रावत भागे तो हमलावरों ने पीछा करके उन्हें जमकर पीटा। इस मारपीट वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कोरोनेशन अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि, अजय रावत की नाक और चेहरे की हड्डी में फ्रेक्चर है और दो दांत भी टूटे हैं। एनएसयूआई व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की हैं।

कहा है कि, कार्रवाई नहीं होने पर एनएसयूआई प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, एडवोकेट शिवा वर्मा संदीप चमोली, श्याम सिंह चौहान, भूपेंद्र नेगी, जितेंद्र नेगी, आलोक नेगी, सौरभ ममगाई, विकास नेगी, नमन शर्मा, गौरव, अंकित मौजूद रहे। वहीं, पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें