फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल में सीएम धामी का रोड शो: श्रीनगर और उत्तरकाशी में की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी के लिए जनता से मांगा समर्थन

Mon, 20 Jan 2025 03:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

Uttarakhand Nikay Chunav: सीएम धामी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता हमेशा ही प्रदेश का विकास रहा है।
विज्ञापन
श्रीनगर में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार के लिए आज सीएम धामी श्रीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान गढ़वाल संसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत व विधायक विनोद कंडारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: मुख्य सचिव ने अफसरों को सौंपी तैयारी की जिम्मेदारी, नोडल अधिकारी नामित

रामलीला मैदान में सीएम धामी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता हमेशा ही प्रदेश का विकास रहा है। आप ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं, विकास हम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी में की जनसभा

इसके बाद सीएम ने जोशियाड़ा में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका बाड़ाहाट के भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर भट्ट के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।  सीएम ने कहा कि जैसा समर्थन पूर्व की जनसभा में दिखा था आज भी वैसा ही दिख रहा है। मैं किशोर भट्ट के लिए समर्थन मांगने आया हूं। 23 जनवरी को कमल पर वोट करें, 22 सालों में उत्तराखंड का मिथक टूटा है। प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनी थी। पूरे प्रदेश ने मन बनाया है कि नगरपालिका में भी भाजपा लाकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगा। 

आज शीतकालीन यात्रा प्रदेश में एक मील का पत्थर साबित होगा। 189 करोड़ से जनपद में विद्ध्युत उत्पादन का शुभारंभ किया है। उत्तरकाशी की रंवाई घाटी आज प्रदेश में प्रेरणा बन चुकी है । भटवाड़ी विकासखंड में शत प्रतिशत पानी पहुंचा है।

गौकसी, थूक जिहाद और लैंडजिहाद करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा, सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आज का दिन ऐतिहासिक है। आज कैबिनेट की बैठक में समान नागरिक कानूनकी नियमावली को मंजूरी दी गई है। जल्द इसे लागू किया जाएगा। हमारे प्रदेश में 19 हजार युवाओं की नौकरी लगी है। हमारी सरकार जो कहती है वो करती है। नजूल की समस्या का समाधान
भी जल्द होगा।  कांग्रेस हमेशा विकास विरोधी रही है। किशोर भट्ट ने जितने वादे किए हैं वह मेरे हैं, सभी पूरे होंगे। अब किशोर यहां से फोन करेंगे तो सभी काम हो जाएंगे। उन्हें देहरादून नहीं आना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें