सीओ साइबर अंकुश मिश्रा की टीम ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू की। कई बार संबंधित बैंकों, मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनियों और गूगल आदि से भी पत्राचार किया गया। इस बीच पता चला कि आरोपी राजस्थान में बैठकर इस तरह की ठगी को अंजाम दे रहा है।
साइबर थाना पुलिस ने राजस्थान के मानसरोवर के रहने वाले नीरज भट्ट नाम के साइबर ठग को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसका सिम एयू स्मॉल फाइनेंस के बैंक खाते से लिंक था। आरोपी के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में भी कई शिकायतें दर्ज हैं।