फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018 : पार्षद पदों पर कांग्रेस तो मेयर पर भाजपा रही पहली पसंद

Wed, 21 Nov 2018 10:15 AM IST
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून के मेयर सुनील उनियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर निगम देहरादून में मतगणना के शुरुआती चरण में पार्षद के रूप में कांग्रेसी तो मेयर प्रत्याशियों में भाजपा के सुनील उनियाल गामा पहली पसंद रहे। हालांकि बाद के परिणामों में भाजपा मेयर प्रत्याशी की बढ़त जहां बरकरार रही, वहीं पार्टी के प्रत्याशियों की जीत में भी इजाफा होता गया।

विज्ञापन


रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पहले चरण की मतगणना मंगलवार सुबह साढे़ आठ बजे से शुरू हुई। पहले चरण की मतगणना करीब 11 बजे खत्म हो गई थी, जिसमें कांग्रेस के 17 में से 9 पार्षद प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहे।

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल को भी बढ़त मिलेगी, लेकिन पहले चरण के रुझान आए तो स्थिति बदल गई। गामा को 1,143 मतों की बढ़त मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे चरण के रुझानों में भी कमोबेश यही स्थिति रही। पार्षद पद पर कांग्रेसियों ने बढ़त हासिल की तो मेयर पद पर गामा नंबर एक पर ही जमे रहे। इस चरण तक उन्हें दिनेश अग्रवाल से 1,810 मत अधिक मिले।

तीसरे चरण की मतगणना पूरी हुई तो 30 पार्षदों में से कांग्रेसी पार्षदों की संख्या 19 पर पहुंच गई जबकि भाजपा पार्षदों की संख्या आठ पर बनी रही। तब तक गामा 3,000 मतों की बढ़त ले चुके थे। इसके बाद चौथे चरण की मतगणना में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा शुरू हो गया। साथ ही गामा की बढ़त कम नहीं हुई। चौथे चरण की मतगणना तक गामा साढ़े 8,500 मतों की बढ़त ले चुके थे।

इसके बाद देहरादून में भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने रफ्तार पकड़ ली और वो 17038 वोटों से आगे हो गए। और यह बढ़त लगातार बनी रही। बुधवार की सुबह फाइनल नतीजे आए। जिसमें सुनील उनियाल गामा को 162516 वोट, कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल को 126884 और आम आदमी पार्टी की रजनी रावत को 28978 वोट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें