फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अमृत सरोवर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्त की बहन की शादी के लिए आया था श्रीनगर

Wed, 18 Oct 2023 08:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

युवक अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने घणजी आया था। सुबह सभी घणजी के समीप भेलगढ़ गदेरे में बने अमृत सरोवर में नहाने गए थे, लेकिन इस दौरान अचानक शुभम डूबने लगा।
विज्ञापन
डूबने से युवक की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर ग्राम पंचायत घणजी के समीप भेलगढ़ गदेरे में बने अमृत सरोवर में नहाने गए रुद्रप्रयाग के एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


कोतवाल श्रीनगर के पुलिस चौकी श्रीकोट प्रभारी लक्ष्मण सिंह कुंवर ने बताया कि शुभम रौथाण (25) निवासी रतूड़ा, रुद्रप्रयाग अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने घणजी आया था। वह अपने छह साथियों के साथ बीते मंगलवार को ही गांव पहुंचा था।

बुधवार सुबह सभी घणजी के समीप भेलगढ़ गदेरे में बने अमृत सरोवर में नहाने गए थे, लेकिन इस दौरान अचानक शुभम डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर एक स्थानीय युवक ने उसे सरोवर से बाहर निकाला और फिर अपने वाहन से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Devprayag: खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

धरासू के पास भागीरथी नदी में बही महिला

धरासू के पास पैर फिसलने से एक महिला भागीरथी नदी में बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने दो घंटे बाद महिला का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ ब्लाक के मरगांव निवासी गोविंदी देवी (70) बुधवार सुबह 11 बजे हराली शिव मंदिर के निकट भागीरथी नदी से जल भरने गई थी।

जहां पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरी। ग्रामीणों ने पुलिस को महिला के बहने की सूचना दी। जिस पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे बाद महिला का शव बरामद हुआ। राजस्व उप निरीक्षक गुलाब सिंह पंवार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें