फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: पटाखे फोड़ने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त के घर मनाने आया था दिवाली

Tue, 25 Oct 2022 08:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

बताया जा रहा है कि पेट में गोली लगने से दलजीत बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। बहोशी की हालत में दलजीत को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होती देख बरेली के राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस कालोनी में दिवाली के दिन पटाखे फोड़ने के दौरान हुए छोटे से विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस और एसओजी की चार टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand:  दिवाली पर जमकर आतिशबाजी से खतरनाक हुई राजधानी देहरादून की आबोहवा, 300 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात बिलासपुर (यूपी) निवासी 23 वर्षीय दलजीत सिंह मेट्रोपोलिस कालोनी में अपने दोस्त के यहां दिवाली मनाने आया हुआ था। बताया जा रहा है कि पटाखे फोड़ने के दौरान उनका रॉकेट पड़ोस में रहने वाले एक इंस्टीटयूट संचालक के फ्लैट में जा गिरा। आरोप है कि इससे भड़के संचालक ने भी उनके फ्लैट की ओर आतिशबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


दोनों तरफ से खूब आतिशबाजी की गई। विवाद बढ़ने पर संचालक ने फोन पर अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि रात करीब साढ़े 11 बजे दलजीत स्कूटी से अपने घर बिलासपुर के लिए निकल रहा था, तभी गेट पर कार सवार लोगों ने उसे रोककर मारपीट की और रिवॉल्वर से कई राउंड फायरिंग भी की। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पेट में गोली लगने से दलजीत बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे कालोनी में हड़कंप मच गया। बहोशी की हालत में दलजीत को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होती देख बरेली के राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें