फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Elections: प्रचार गरमाने जाएंगे उत्तराखंड के नेता, भाजपा ने 20 और नेताओं के नामों की सूची की जारी

Tue, 25 Oct 2022 06:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Himachal Assembly elections 2022 News: उत्तराखंड से 30 लोगों की एक टीम सितंबर माह से ही हिमाचल में चुनाव प्रबंधन में जुटी है। इस टीम के समन्वय का कार्य प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी देख रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : भाजपा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार गरमाने के लिए भाजपा ने वहां भेजे जाने वाले नेताओं के नामों की सूची जारी की है। 20 और नेताओं में सरकार के मंत्री, पार्टी सांसद, विधायक व जिला पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल हैं। ये सभी नेता चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों का प्रचार टीम का सहयोग करेंगे। 

विज्ञापन


देहरादून:  खंडूडी सरकार में बनी प्रादेशिक सेना को नहीं होने दिया जाएगा बंद, रक्षा मंत्री को लिखा गया पत्र

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को इस टीम के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में सांसद अजय टम्टा व नरेश बंसल, मंत्री धन सिंह रावत व सौरभ बहुगुणा, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, आदेश चौहान, खजान दास, अरविंद पांडेय, शिव अरोड़ा , प्रमोद नैनवाल , सहदेव पुंडीर, बृजभूषण गैरोला व पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भूपाल राम टम्टा, फकीर राम टम्टा, मोहन सिंह बिष्ट, शक्ति लाल शाह, दुर्गेश्वर लाल, कैलाश शर्मा , बलवंत सिंह भौरियाल व देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने बताया कि उत्तराखंड से 30 लोगों की एक टीम सितंबर माह से ही हिमाचल में चुनाव प्रबंधन में जुटी है। इस टीम के समन्वय का कार्य प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी देख रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें