फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: दुगड्डा मार्ग पर हादसा, हाथी को अचानक देख घबराया युवक, बाइक रपटने से मौके पर मौत

Thu, 16 Nov 2023 10:43 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Kotdwar News: घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। युवक कोटद्वार से सतपुली के लिए निकला था। तभी लालपुल के पास अचानक सड़क पर हाथी आ गया और युवक ने तेजी से बाइक के ब्रेक लगा दिए। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई।
विज्ञापन
बाइक सवार युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर गुरुवार को अचानक हाथी आ गया। इस दौरान वहां से आवाजाही कर रहे एक बाइक सवार की घबराहट में बाइक रपटने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है।  मृतक सतेंद्र (34) पुत्र जगत सिंह सुबह बाइक से कोटद्वार से सतपुली के लिए निकला था। तभी लालपुल के पास अचानक सड़क पर हाथी आ गया और युवक ने तेजी से बाइक के ब्रेक लगा दिए। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। जिससे युवक के सिर छाती पर गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


सिलक्यारा टनल हादसा : सीएम धामी का निर्देश- केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह का सहयोग दें, बेहतर हो समन्वय
विज्ञापन


मृतक युवक कोटद्वार के प्रतापनगर का रहने वाला था। वह सतपुली के पास एक इंटर कॉलेज में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था।  घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें