फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर : सिडकुल में युवक की पीटकर हत्या, ट्रक से बैट्री चोरी करने की वजह से की गई थी उसकी पिटाई

Fri, 23 Apr 2021 01:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
युवक की पिटाई की बात सामने आई है - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

सिडकुल में एक युवक की कुछ लोगों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। अचेत हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक जांच में ट्रक से बैट्री चोरी करने की वजह से युवक की पिटाई की बात सामने आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप के नेताजी सुभाष कालोनी में गंगाराम कश्यप अपनी पत्नी सुशीला, बड़े बेटे राजू कश्यप (24) और सचिन के साथ रहते हैं। गंगाराम एक फैक्ट्री में काम करते हैं। गुरुवार की रात परिजन  खाना खाने के बाद सो गए थे। आधी रात को किसी का फ़ोन आने पर राजू अचानक घर से कहीं निकल गया।

शुक्रवार सुबह दो युवक स्कूटी से राजू कश्यप को गंभीर हालत में उसके घर ले गए। परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल, टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को घर लाने वाले युवकों के साथ ही घटनास्थल के आसपास खड़े ट्रकों के चालक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था।

सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक नशा करता था। मौके से नशे के इंजेक्शन मिला है।आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि एक ट्रक से बैट्री चोरी करने की वजह से उसकी पिटाई की गई थी। पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें