यमुनोत्री से विकासनगर तक नदी के जल की गुणवत्ता
यमुनोत्री (उत्तरकाशी)- पीने योग्य
स्याना चट्टी (उत्तरकाशी)- पीने योग्य
बड़कोट (उत्तरकाशी) - पीने योग्य
लखवाड़- पीने योग्य
कालसी हरिपुर- पीने योग्य
विकासनगर- नहाने योग्य
नदियों के जल की निर्मलता के लिए भारत सरकार और प्रदेश सरकार योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है। प्रयासों के अपेक्षित परिणाम भी आ रहे हैं। यमुना सहित तीन और नदियों की जिओ मैपिंग होनी है। इसके लिए गठित समिति में तहसीलदार को नामित किया गया है। निश्चित रूप से यमुना नदी की निर्मलता के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
- विनोद कुमार, एसडीएम, विकासनगर