फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 86 अर्बन हेल्थ सेंटर और 29 मोबाइल मेडिकल यूनिट का काम अटका, टेंडर प्रक्रिया लटकी

Tue, 26 Dec 2023 04:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शहरी निकायों में मलिन बस्तियों, कम आय वाली आबादी के आसपास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत ये हेल्थ सेंटर और मोबाइल यूनिट शुरू की जानी थी।
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिन बस्तियों और कम आय वालों के लिए प्रदेश में 86 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और 29 मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू करने की योजना अधर में लटक गई है। शहरी विकास निदेशालय ने इसके लिए जो टेंडर निकाला था, वह कम रेट की निविदा आने की वजह से निरस्त कर दिया था। इसके बाद से प्रक्रिया लटकी हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, शहरी निकायों में मलिन बस्तियों, कम आय वाली आबादी के आसपास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत ये हेल्थ सेंटर और मोबाइल यूनिट शुरू की जानी थी। इसके लिए शहरी विकास निदेशालय ने टेंडर निकाला था, जिसमें 18 में से 10 फर्मों को योग्य पाया गया था।

स्वास्थ्य विभाग ने अर्बन हेल्थ सेंटर के लिए 5.83 लाख प्रतिमाह का रेट निर्धारित किया हुआ है, जिसके सापेक्ष 43.18 से 59.86 प्रतिशत तक कम दरें निदेशालय को मिलीं। अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अंतर्गत एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स या वार्ड ब्वाय, एक फार्मासिस्ट और दो सहायक कर्मचारी तैनात किए जाने हैं। साथ ही यहां से टेलीमेडिसिन सेवा भी उपलब्ध कराई जानी है।
विज्ञापन


Kedarnath: माइनस दस डिग्री पहुंचा पारा, कड़ाके की ठंड ने पुनर्निर्माण कार्यों की रफ्तार रोकी, 150 मजदूर लौटे

विज्ञापन

इसी प्रकार, मोबाइल मेडिकल यूनिट के तहत दो डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स, एक तकनीशियन, एक फार्मासिस्ट, एक एक्स-रे तकनीशियन, एक चालक की तैनाती की जानी है। निदेशालय ने माना कि इतनी सुविधाओं के सापेक्ष फर्मों ने कम दरें बताईं हैं, जिससे इस योजना का काम मानक के अनुसार नहीं हो पाएगा, जबकि तय दरों से कई गुना अधिक पर केवल एक फर्म आई थी।

लिहाजा, पिछले माह निदेशालय ने ये निविदा निरस्त कर दी थी। इसके बाद से ये प्रक्रिया लटकी हुई है। अब निदेशालय नए सिरे से निविदा निकालने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा कि नए साल में भी गरीबों को ये सुविधा मुश्किल ही मिल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें