फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Sun, 14 Jul 2024 04:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

Uttarakhand News: महिला को दूर से लोगों ने पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।
विज्ञापन
महिला ने झील में लगाई छलांग - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई टिहरी में एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में छलांग लगाकर मौत को गले लगा  लिया। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।

रेडियो एक्टिव उपकरण मामला: पांच लाख में हुई थी खरीद, करोड़ों में बेचने की हो रही थी डील, पूर्व IT अधिकारी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई , वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष के लगभग है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें