फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: निगम की हालत खराब, फिलहाल धरना-आंदोलन खत्म कर सहयोग करें- रोडवेज जीएम

Wed, 06 Oct 2021 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रोडवेज जीएम संचालन दीपक जैन ने दोनों संगठनों को एक पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से पांच सूत्री मांग पत्र मिला, जिस पर तत्काल निगम स्तर पर बातचीत हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलहाल परिवहन निगम की आर्थिक स्थित अत्यंत खराब है। ऐसे हालात में धरना-प्रदर्शन, आंदोलन, कार्य बहिष्कार निगम हित में नहीं है। उत्तराखंड रोडवेज संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आंदोलन नोटिस पर यह अपील रोडवेज के जीएम दीपक जैन ने संगठनों से की है।

विज्ञापन


मंगलवार को रोडवेज जीएम संचालन दीपक जैन ने दोनों संगठनों को एक पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से पांच सूत्री मांग पत्र मिला, जिस पर तत्काल निगम स्तर पर बातचीत हुई। इसमें संविदा विशेष कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पर उन्होंने बताया कि यह शासन स्तर का प्रकरण है, जिस पर सातवें वेतनमान लागू होने के बाद से रोक लगी हुई है। कोविड-19 के कारण मृतक फ्रंटलाइन शहीदों को धनराशि दिलाने की मांग पर निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सम्मान निधि के लिए संबंधित कार्मिक के परिजन मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ अनुरोध पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं।

संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारियों को पांच माह से लंबित वेतन जारी करने की मांग की गई, जिस पर निगम प्रबंधन ने साफ किया कि जुलाई माह तक का वेतन जारी हो चुका है। अगस्त के लिए प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को 30 दिन के आधार पर वेतन भुगतान की मांग पर निगम ने कहा है कि सेवा शर्तों के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन


संगठन ने तीन माह में बैठक करने की मांग की, जिस पर निगम ने कहा कि लगातार बातचीत चलती रहती है। निगम के जीएम दीपक जैन ने अपील की है कि चूंकि निगम की आर्थिक स्थित अत्यंत खराब है। इसलिए फिलहाल धरना, आंदोलन, कार्य बहिष्कार कार्यक्रम न हो। पांच अक्तूबर, 12 अक्तूबर और 19 अक्तूबर को प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर बस संचालन में सहयोग करें ताकि हानि न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें