फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: टोक्यो पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले मनोज सरकार को एक करोड़ रुपये देगी योगी सरकार

Wed, 10 Nov 2021 11:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal चयन राजपूत, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 11 नवंबर को मेरठ के सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय में एक वृहद सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले उत्तराखंड के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। उत्तराखंड सरकार ने मनोज को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी थी।

विज्ञापन


वृहद सम्मान समारोह कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 11 नवंबर को मेरठ के सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय में एक वृहद सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से रुद्रपुर निवासी अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार को निमंत्रण दिया गया है।

प्रोत्साहन स्वरूप एक करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी
निमंत्रण पत्र में लिखा है कि टोक्यो पैरालंपिक गेम्स 2020 में बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मनोज सरकार ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इस ऐतिहासिक उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए मनोज सरकार को प्रोत्साहन स्वरूप एक करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


Tokyo Paralympics: उत्तराखंड के मनोज सरकार ने बैडमिंटन में कांस्य पदक किया हासिल, बेहद संघर्षपूर्ण रहा है जीवन
 

विज्ञापन

ग्राफिक एरा विवि ने 11 लाख रुपये भी दिए थे

मनोज सरकार ने बताया कि उन्हें 11 नवंबर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित करेंगे। इससे वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मनोज सरकार द्वारा पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए ग्राफिक एरा विवि ने उन्हें 11 लाख रुपये भी दिए थे।

जापान के देयसुख को हराकर हासिल किया था कांस्य पदक
टोक्यो पैरालंपिक में उत्तराखंड के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने जापान के देयसुख को हराकर कांस्य पदक हासिल किया था। 

घरों में पीओपी का काम करते थे मनोज सरकार
एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें बैडमिंटन का रैकेट और शटल खरीदने के लिए दूसरों के घरों में पीओपी का काम करना पड़ता था। पैर कमजोर होने की वजह से घर वाले मना करते थे, लेकिन जुनून कुछ कर दिखाने का था, इसलिए हार नहीं मानी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें