अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवर्तन सिपाही और आबकारी सिपाही भर्ती के तहत सोमवार को दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत दोनों पदों के लिए दस्तावेजों का वेरिफिकेशन 17 सितंबर को किया जाएगा। वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता, व्यावसायिक व अन्य प्रमाणपत्र, दो स्वप्रमाणित प्रतियां, छह पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर जाना होगा। सत्यापन का प्रारूप भी जारी किया गया है। उम्मीदवारों को कहा गया है कि वह मास्क पहनकर आएं और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
मंगलवार को जारी होंगे सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के एडमिट कार्ड
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से मंगलवार को सहायक समीक्षा अधिकारी लेखा और विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसका आयोजन 12, 13 व 14 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन देहरादून में छह, हरिद्वार में तीन, पौड़ी में दो, चमोली में एक, उत्तरकाशी में एक, हल्द्वानी में चार, अल्मोड़ा में एक, पिथौरागढ़ में एक, चंपावत में एक और बागेश्वर में एक केंद्र पर होगा। कुल 21 केंद्रों पर तीन दिन में यह परीक्षा होगी। इसके एडमिट कार्ड सात सितंबर को जारी कर दिए जाएंगे।