दोनों दिल्ली में करते थे नौकरी
पौड़ी। दोनों युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। चार भाइयों में कुलदीप कुमार दूसरे नंबर का था। उसके पिता दीनदयाल प्रसाद नौडियाल गांव में रसोईया का काम करते हैं। विकास के दो भाई व एक बहन है। उसके पिता महिपाल सिंह रावत पोखड़ा में हिमालयन गढ़वाल विवि में सुरक्षा कर्मी के पद पर सेवारत हैं। विकास व कुलदीप दोनों ही कुछ दिनों पहले गांव आए थे।
मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। तहसीलदार चौबट्टाखाल को जांच अधिकारी नामित कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। युवकों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आवश्यकता पड़ने पर घटना की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी जाएगी।
-संदीप कुमार, एसडीएम, चौबट्टाखाल।
दो युवकों की मौत के कारणों की जांच चल रही है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
- स्वप्निल अनिरुद्ध, डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी।
दो युवकों की मौत की घटना बेहद दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस दुख की घड़ी में हम पीडित परिवारों के साथ हैं।
- सतपाल महाराज, स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री।