फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग: ट्रक ड्राइवर ने महिला से किया दुराचार, आरोपी के दो साथियों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Thu, 12 Aug 2021 05:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग

सार

महिला से दुराचार के इस मामले में ट्रक चालक सहित दो और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरपूर के निकट एक ट्रक चालक ने मानसिक दिव्यांग महिला को हवस का शिकार बना दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को घेर कर चालक को पकड़ लिया। लागों ने चालक और उसके दो साथियों की पिटाई भी कर दी। सूचना पर देवप्रयाग से पुलिस टीम पहुंची। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेते हुए थाने ले आई। बाद में महिला के पिता की तहरीर पर छेड़खानी और दुराचार का केस दर्ज कर लिया गया।  महिला और आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन


दिल्ली से कसरेवा (शाहपुर) मुजफ्फरनगर यूपी निवासी ट्रक चालक राजीव (33 वर्ष) पुत्र लाखन सिंह अपने दो साथियों सतवीर सिंह (49) पुत्र जयप्रकाश और बिनु (30) पुत्र लखिम चंद्र दोनों निवासी ग्राम सिहानी,  जिला गाजियाबाद के साथ तारकोल के ड्रम लेकर चला था। गुरुवार सुबह भरपूर के समीप 25 वर्षीय महिला ने ट्रक चालक से लिफ्ट ली। ट्रक चालक ने कुछ आगे चलकर ट्रक रोक दिया। ट्रक रुकते ही उसके दोनों साथी ट्रक से उतर गए। 


महिला का आरोप है कि इसके बाद चालक राजीव ने उसके साथ दुराचार किया। जब उसने बचाव के लिए हल्ला मचाया, तो आसपास से लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने महिला को चालक के चंगुल से छुड़ाते हुए तीनों की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस मामले में तहरीर दी है। इसके आधार पर ट्रक चालक राजीव के खिलाफ बलात्कार और सतवीर व बिनु के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। वाहन सीज कर लिया गया है। पीड़िता और आरोपी का मेडिकल करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें