साल 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंढियाल की पत्नी निकिता आज शनिवार को बतौर लेफ्टिनेंट भारतीय सेना में शामिल हो गईं हैं। वहीं बाबा रामदेव और आईएमए के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
पुलवामा में शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल
18 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंढियाल की पत्नी निकिता ढौंढियाल बतौर लेफ्टिनेंट आधिकारिक तौर पर सेना में शामिल हो गईं हैं।ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आज 29 मई को आयोजित पीओपी में उन्होंने सेना की वर्दी पहनी। देहरादून निवासी मेजर विभूति ढौंढियाल 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उनके शहीद होने के बाद उनकी पत्नी निकिता ने पति के सपने को पूरा करने के लिए सेना में जाने का मन बनाया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
आईएमए ने रामदेव को दी चुनौती, कहा- बताएं किस अस्पताल ने इलाज के लिए पतंजलि की दवाएं दीं
आईएमए ने रामदेव से पूछा है कि कौन से एलोपैथिक अस्पतालों ने इलाज के लिए पतंजलि की दवाएं दी हैं। इस बाबत आईएमए ने बाबा रामदेव को सार्वजनिक रूप से पैनल डिस्कशन के साथ बहस के लिए चुनौती दी है। बता दें कि बाबा रामदेव ने एक टीवी डिबेट में दावा किया था कि एलोपैथिक अस्पताल भी कोरोना इलाज के लिए पतंजलि की दवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
सीएम तीरथ सिंह रावत आज उत्तरकाशी में, विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। कोविड केयर सेंटर बड़कोट, सीएचसी नौगांव व जिला अस्पताल के निरीक्षण के साथ यहां स्थापित किए गए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का भी लोकार्पण किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना
राज्य के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय इलाकों में कई दिनों तक सामान्य रहने के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात देहरादून और हरिद्वार में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। देर रात बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। राज्य के लगभग सभी इलाकों में शनिवार को बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को जहां राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
मनोज वाजपेयी के शूटिंग के लिए पहुंचने से ग्रामीणों में रोष, दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तराखंड के मुक्तेश्वर क्षेत्र के शीतला स्थित एक रिजॉर्ट में बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के पहुंचने और वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में टीम के पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में शूटिंग शुरू हुई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कहा कि क्षेत्र में बाहरी लोगों के पहुंचने से कोरोना के फैलने का भय बना हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...