मक्कू गांव के हक हकूकधारी पंच पुरोहितों ने डोली से भोग मूर्तियों को उतारकर पूजा अर्चना के लिए गर्भ गृह में स्थापित किया। जिसके बाद मठाधपति राम प्रसाद मैठाणी ने सभी पूजा एवं दान की प्रक्रिया संपन्न की। कपाट खुलने के दौरान मौजूद भक्तों ने स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
इस दौरान भक्तों के सहयोग से तुंगनाथ सहित अन्य सहायक मंदिरों को 8 क्विंटल फूलों से सजाया गया। जबकि चोपता व भुजगली में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, आचार्य लंबोदर प्रसाद मैठाणी, प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी, प्रकाश मैठाणी, रवींद्र मैठाणी, विजय भारत मैठाणी, कैलाश मैठाणी मौजूद थे।