फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पहाड़ों में बर्फबारी का मैदान में भी दिख रहा असर, ठंड में हुआ इजाफा, आज भी ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 06 Nov 2025 10:59 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, लेकिन यहां भी सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों में हल्की बारिश बर्फबारी का असर देहरादून में भी दिख रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आज सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन मैदानी जनपदों में सुबह के समय उथला कोहरा (कुहासा) छाए रहने की संभावना है। वहीं देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, लेकिन यहां भी सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी तापमान में कमी आएगी।

सात दिनों में तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
पिछले वर्षों की तुलना में देरी से सही पर राजधानी में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले सात में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान भी लगातार घट रहा है। तीस अक्तूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री था जो बुधवार को घटघर 28.1 डिग्री आ गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में बर्फबारी, चारों तरफ बिछी सफेद चादर, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, तस्वीरें

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें