नदी का कटाव रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य जल्द शुरू करेंं : कमिश्नर
कमिश्रर ने बाल गंगा और धर्म गंगा के उफान पर आने से हुए नुकसान का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नदी से कटाव रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य जल्द शुरू किए जाएं। उन्होंने सिंचाई विभाग को तत्काल इसका एस्टीमेट बनाकर निविदा जारी करने के निर्देश दिए। कमिश्रर ने डीएम से परिसंपत्तियों का मूल्यांकन करने और प्रभावित गांव के बच्चों के लिए कैंप स्थल पर स्कूल संचालित करने के लिए कहा। लोनिवि और पीएमजीएसवाई को बंद पड़ीं सड़कों को शीघ्र खोलने और जल संस्थान को जलापूर्ति सुचारू करने के निर्देश। इस मौके पर एसडीएम अपूर्वा सिंह, सिंचाई विभाग के एसई आरके गुप्ता आदि मौजूद थे।
आपदा प्रभावित तोली गांव को भी खाली कराया
आपदा से जूझ रहे तोली गांव के प्रभावितों को भी जीआईसी विनयखाल में अने राहत शिविर में भेजा गया है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए तोली गांव को खाली कराया गया है। तहसील प्रशासन के मुताबिक तोली गांव के सभी 81 परिवारों से गांव खाली कराया गया है। उनमें से करीब 69 परिवार आसपास गांव में अपने जान-पहचान और रिश्तेदारों के घरों में चले गए हैं। जबकि 11 परिवार ही राहत शिविर में रह रहे हैं।