उन्होंने बताया कि जिस शिक्षक के हाथ में नौनिहालों के भविष्य को गढ़ने की जिम्मेदारी है। वहीं शिक्षक बच्चों के सामने हर दिन शराब के नशे में स्कूल आ रहे हैं। जिसका बच्चों के शैक्षणिक वातारण व व्यक्तित्व विकास पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को मामले में जल्द कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। जल्द कार्रवाई नहीं किए जाने पर ग्रामीण आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।
वहीं प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर रापूमावि राणाकोट के एक शिक्षक के नशे में होने का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि मामले में बीईओ कोट से तत्काल रिपोर्ट तलब की गई है। प्रभारी सीईओ बर्त्वाल ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर मामले में तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।