फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा उत्तराखंड, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

Fri, 27 Nov 2020 06:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कीरनी, कस्बा, दिगवार, माल्टी और दलान में सीमापार से भारी फायरिंग
विज्ञापन
सूबेदार स्वतंत्र सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर गोलीबारी के दौरान उत्तराखंड का लाल देश पर कुर्बान हो गया है। देर शाम शहीद का पार्थिव शरीर गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय के शहीद भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड लाया गया। आज उनके पार्थिव शरीर को यहीं रखा जाएगा। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर उनके घर ले जाया जाएगा और उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पांच दिन की खामोशी के बाद पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को बिना उकसावे के कीरनी, कस्बा, दिगवार, माल्टी और दलान सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की।

कीरनी सेक्टर में जेसीओ सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए, जबकि एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार तहसील के ओडियारी गांव के रहने वाले गंभीर रूप से घायल जेसीओ को एयरलिफ्ट कर कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


वहीं, घायल ग्रामीण मोहम्मद रशीद (50) को परिजनों एवं पड़ोसियों ने कई किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाने के बाद एंबुलेंस से राजा सुख देव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

माता और पत्नी बेसुध

शहीद स्वतंत्र सिंह के परिवार में माता, पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके शहीद होने की खबर मिलने के बाद से ही माता और पत्नी बेसुध हैं।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा दुःख

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन के दौरान पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत,16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने सूबेदार स्वतंत्र सिंह की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सूबेदार स्वतंत्र सिंह  की शहादत पर हमें गर्व है। अग्रवाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें