12 तक प्रवेश लेने वाले छात्रों के प्रवेशपत्र होंगे जारी
गढ़वाल विवि के छात्रसंघ चुनाव को लेकर नियंता मंडल सतर्कता बरत रहा है। मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी ने बताया कि विवि के चौरास व बिडला परिसर श्रीनगर में मतदाताओं की संख्या 2200 के करीब है। मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है जिसके बाद मतदाताओं की संख्या पांच हजार तक जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी 12 अक्तूबर तक विवि में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को पहचानपत्र जारी किए जाएंगे। 13 अक्तूबर को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
पौड़ी : एनएसयूआई ने अर्जुन को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया
छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बुधवार को बीजीआर परिसर में एनएसयूआई ने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए अध्यक्ष पद पर अर्जुन गोदियाल, सचिव पद पर प्रियांश रावत, उपाध्यक्ष रंजीत निषाद व यूआर पर अमन नयाल को प्रत्याशी घोषित किया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजेश भंडारी ने प्रत्याशी घोषित किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, प्रदेश महासचिव एनएसयूआई अंकित सुंद्रियाल, सचिव मुकुल, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल, आईटी जिलाध्यक्ष उपेंद्र रावत, प्रतीक बिष्ट, पंकज, अमन नेगी, मनोज आदि शामिल थे।