मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को शाम सात बजे राज्य सचिवालय में होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है। बताया गया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों की कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण बैठक स्थगित की गई। वहीं अभी बैठक की नई तिथि भी तय नहीं की गई है।
गुरुवार को होने वाली इस बैठक में राज्य की खेल नीति और राशन विक्रेताओं के कमीशन में वृद्धि से संबंधित प्रस्ताव चर्चा के लिए लाए जाने की संभावना जताई जा रही थी।
विधानसभा सत्र में पेश होने वाले प्रतिवेदन भी कैबिनेट में आ सकते
इनके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित सेवानियमावली व विधानसभा सत्र में पेश होने वाले प्रतिवेदन भी कैबिनेट में आने की संभावना थी।
उत्तराखंड कैबिनेट: मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, सरकारी कॉलेजों में ढाई लाख रुपये घटाई फीस, पढ़ें अन्य फैसले
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को दी थी बड़ी सौगात
इससे पहले पिछले माह हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को बड़ी सौगात दी थी। एमबीबीएस के छात्रों की एक साल की निर्धारित चार लाख रुपये की फीस को 1.45 लाख रुपये कर दिया गया था। मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद उत्तराखंड में ही सेवाएं देने का बांड भरने वाले छात्रों के लिए 50 हजार रुपये शुल्क तय किया गया था।
दावा: पूरे देश में उत्तराखंड मेडिकल छात्रों की सबसे कम फीस
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दावा किया था कि पूरे देश में उत्तराखंड मेडिकल छात्रों की सबसे कम फीस हो गई है। उन्होंने बताया था कि प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों के 25 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, इनमें से एक प्रकरण पर निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया गया है।