माध्यमिक शिक्षा में ऐसे बनी मेरिट लिस्ट
सहायक अध्यापक एलटी हिंदी के पद के लिए हुई भर्ती में परीक्षा में 85 अंक लाने वाले अभ्यर्थी को मेरिट में पहले स्थान पर रखा गया है। 82 अंक लाने वाले को दूसरे और 79 अंक लाने वाले को तीसरे स्थान पर रखा गया है, जबकि इसी विषय के लिए ओबीसी की मेरिट लिस्ट में 82 अंक वाला अभ्यर्थी पहले और 78 अंक वाला दूसरे स्थान पर है।
बेसिक शिक्षा में मेरिट लिस्ट
बेसिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के पद पर हुई भर्ती में अनारक्षित पद पर 109 से लेकर 75 अंक वाले मेरिट लिस्ट में शामिल हैं, जिनका सहायक अध्यापक के पद के लिए चयन हुआ है। सूत्रों के मुताबिक उर्दू शिक्षक भर्ती में मानक दरकिनार कर भर्ती होने वाले शिक्षकों की संख्या लगभग 33 है।
राज्य लोक सेवा आयोग के मामले में स्पष्ट है कि यदि कोई एससी, एसटी और ओबीसी का अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी की मेरिट को क्रॉस कर रहा है। तो वह सामान्य श्रेणी में आएगा, इसे क्रॉस न करने पर वह अपनी श्रेणी में जाएगा।
-कर्मेंद्र सिंह, अपर सचिव कार्मिक
समान्य श्रेणी का पद अनारक्षित है, कोई आरक्षित श्रेणी का अभ्यर्थी उस पद की न्यूनतम योग्यता पूरी करने पर ही उस पद पर जा सकता है। -
सुमन सिंह वल्दिया, पूर्व अपर सचिव कार्मिक
सामान्य पद के लिए अर्हता पूरी करने वाला अभ्यर्थी ही सामान्य पद पर आएगा, ऐसा न करने पर वह अपनी श्रेणी में जाएगा, सामान्य पद के लिए न्यूनतम अनिवार्य योग्यता पूरी किए बिना इस पद पर नियुक्ति के प्रकरण को दिखवाया जाएगा।
-एसपी खाली, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा