फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा में किया गया बदलाव, अब दो परीक्षाओं से होगा चयन 

Fri, 27 Nov 2020 12:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा में किया गया बदलाव
  • परीक्षा के आवेदन की तिथि भी बढ़ी, त्रुटिपूर्ण आवेदन को निरस्त कर दोबारा आवेदन का मौका
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा में बदलाव कर दिया गया है। आयोग ने अब इसके चयन के लिए पहले स्क्रीनिंग परीक्षा और फिर लिखित परीक्षा का प्रावधान कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


आयोग ने बीते दिनों प्रवक्ता भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। विज्ञापन में भर्ती की प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का प्रावधान किया गया था। अब आयोग ने इस नियम में बदलाव कर दिया है।


आयोग के सचिव कमेंद्र सिंह की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना के चलते परीक्षा का पैटर्न बदला गया है। अब पहले वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों की विषयवार वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की ही लिखित परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आधार पर चयन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया है कि जिन उम्मीदवारों ने अपने आवेदन में गलती कर दी है, वह आवेदन को निरस्त कर सकते हैं। इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर कैंसल का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

आवेदन निरस्त करने के बाद वह नए सिरे से 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद अपने नए आवेदन की प्रति और स्व: प्रमाणित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति 15 जनवरी तक आयोग के कार्यालय में भेजनी होगी। बाकी शर्तें पूर्व की भांति ही रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें