बागी विधायकों के साथ दो भाजपा विधायक भी बताए जा रहे हैं। कयास तो यहां तक लगाए जा रहे कि बागी विधायकों की उत्तराखंड भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी हुई है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों की बगावत के बाद से हिमाचल में राजनीतिक हलचल है। पार्टी से निकाले जाने के बाद से बागी विधायक हिमाचल से बाहर हैं।
उत्तराखंड पहुंचने से पहले उनके चंडीगढ़ और हरियाणा में होने की सूचना थी। राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने वाले तीन निर्दलीय विधायक भी उनके साथ हैं। बागी विधायकों के अज्ञातवास में होने के ये सियासी निहितार्थ भी निकाले जा रहे कि हिमाचल की राजनीति में कुछ बड़ा होने जा रहा है।